फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आज आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य

Mon, 10 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी 10 नवंबर को जिले में आएंगी। वह धनघटा में सुबह 11 बजे से महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा करेंगी। साथ ही महिलाओं के मामलों की सुनवाई करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी तहसील धनघटा के उमरिया बाजार में ग्राम चौपाल में आयोजित होने वाले चौपाल में भाग लेंगी। इसमें विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के आच्छादन की स्थिति की समीक्षा करेंगी। उन्होंने बताया कि महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान तहसील सभागार धनघटा में उपस्थित होकर पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान पा सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें