सहायक आयुक्त भारत भूषण ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दुकानों की चेकिंग की जा रही है। जो दुकानदार जीएसटी के तहत पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छापे की कार्रवाई आगे भी चलेगी।
राज्य कर विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के कई दुकानों पर छापा मारा। दुकानदारों के जीएसटी से संबंधित कागजात चेक किए। विभाग की इस कार्रवाई से शहर की कई दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन
राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त भारत भूषण के नेतृत्व में गोरखपुर व संतकबीरनगर की टीम ने पुलिस कर्मियों के साथ दुकानों पर छापा मारा। गोला बाजार स्थित खलीलाबाद मेडिकल एजेंसी पर कागजात चेक किए। भेली मंडी, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, बखिरा, नाथनगर आदि जगहों पर दुकानों की चेकिंग की गई। टीम ने कई दुकानों पर सामानों की बिक्री से संबंधित कागजों को देखा।
सहायक आयुक्त भारत भूषण ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दुकानों की चेकिंग की जा रही है। जो दुकानदार जीएसटी के तहत पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छापे की कार्रवाई आगे भी चलेगी।
विज्ञापन
टीम में राज्य कर अधिकारी संतोष चौधरी समेत अन्य शामिल रहे। शहर में जब टीम पुलिस बल के साथ पहुंची तो दुकानदारों ने एकाएक कर दुकानें बंद कर दीं। दुकानदार एक-दूसरे से छापा मारने का कारण जानने में लगे रहे।