फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानदेय के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
मेंहदावल तहसील में प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मानदेय के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

छह माह से नहीं मिला मानदेय, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। छह माह से मानदेय न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मेंहदावल तहसील में प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। चेतावनी दी यदि जल्द से मानदेय नहीं मिला तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगी।
आशा कार्यकर्ता संजना मिश्रा, गायत्री, चंद्रकला, माधुरी, गरिमा, राजमती, संगीता, सुनीता, आशा, निर्मला, अंजनी, रूबी ने कहा कि छह महीने से उन्हें मानदेय नहीं मिला। सीएचसी अधीक्षक से वार्ता की गई। केवल आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर तक मानदेय जारी नहीं किया गया तो डीएम को ज्ञापन देने के साथ हड़ताल चली जाएंगी। मानदेय न मिलने से आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कहा कि ज्ञापन मिला है। आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान से संबंधित विभाग से बात की जा रही है। शीघ्र ही भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें