फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ ही यज्ञ शुरू

Sun, 27 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
कलश यात्रा निकाली गयी। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 गायत्री शक्ति पीठ मेंहदावल में शनिवार को  यज्ञ की शुरूआत गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा से हुई। जिससे माहौल पूरी तरह से भक्ति मय हो गया। यज्ञ में शामिल कन्याओं ने कलश को सिर पर रखकर पूरे नगर पंचायत की प्रमुख सड़कों पर भ्रमण किया।
विज्ञापन


यात्रा शक्तिपीठ से शुरू होकर रोडवेज तिराहे, ठाकुरद्वारा, चौक बाजार, रूईहट्टा व बर्तनहिया मोहल्ले होते हुए कुबेरस्थान मंदिर पर पंहुची। कुबेर स्थान मंदिर पर स्थित पोखरे से कन्याओं ने कलश में जल भरकर फिर सिर पर उठाया और टड़वरिया, पश्चिमटोला, पेट्रोलपंप तिराहे होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इसके बाद पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश को यज्ञमंडप के चारों तरफ स्थापित कराया। इसके साथ ही यज्ञ शुरू हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें