फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसएसबी जवान ने डीएम कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास, वजह हैरान करने वाली

Fri, 24 Feb 2023 04:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर।

सार

प्रभारी जिलाधिकारी अभय मिश्रा ने कहा कि एसएसबी जवान रघुनंदन यादव बिना अपनी बात अधिकारियों को बताए ही कलेक्ट्रेट में पहुंच कर खुद के ऊपर डीजल छिड़क लिए थे। बाद में उन्हें समझाया बुझाया गया। पुलिस के साथ उन्हें कोतवाली भेजवाया गया। एसएसबी जवान ने अपनी जमीन पर कुछ लोगों के जरिए अवैध कब्जा किए जाने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन
पीड़ित को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन पर अवैध कब्ज करने की शिकायत अनसुनी होने से खफा एसएसबी जवान शुक्रवार को डीएम कार्यालय के सामने खुद के ऊपर डीजल छिड़कर आत्मदाह करने की कोशिश किया। कलेक्ट्रेट के कर्मी और होमगार्ड उसे पकड़ने की कोशिश किए,लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। बाद में प्रभारी डीएम,अपर एसडीएम, एसडीएम सदर मौके पर पहुंच गए। प्रभारी डीएम के समझाने पर वह शांत हुआ। बाद में पहुंची कोतवाली पुलिस उसे साथ ले गई।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के निबरहर गांव निवासी एसएसबी जवान रघुनंदन यादव पुत्र जोखन यादव शुक्रवार को दिन में करीब एक बजे हाथ में पांच लीटर डीजल रखा डिब्बा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वह खुद के ऊपर डीजल उड़ेल लिए और हाथ में माचिस भी लिए थे। घटना देखकर कलेक्ट्रेट के कर्मी शोर मचाए तो डीएम कार्यालय कक्ष में बैठे अपर एसडीएम नवीन श्रीवास्तव भी बाहर आ गए।

अपर एसडीएम उसे बार-बार रुकने और समस्या बताने की रट लगा रहे थे और कुछ कर्मी उसे पकड़ने की कोशिश किए,लेकिन वह लोगों की पकड़ में नहीं आ रहे थे। घटना देखकर कलेक्ट्रेट में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में प्रभारी डीएम अभय मिश्रा ,एसडीएम सदर रमेशचंद्र भी पहुंच गए। प्रभारी डीएम के कहने के बाद एसएसबी जवान शांत हुआ।
विज्ञापन


पीड़ित रघुनंदन ने बताया कि वह एसएसबी का जवान हैं। उसकी तैनाती सिद्घार्थनगर जिले के नेपाल बार्डर पर है। उसने मगहर पुलिस चौकी के पास 1,200 स्क्वायर सेंटीमीटर जमीन मकान बनवाने के लिए खरीदा हैं। अपनी जमीन में टिनशेड भी बनाया हैं। आरोप हैं कि कुछ दबंग किस्म के लोग उसकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहे है। बिना नाम लिए एक विधायक की शह पर अपनी जमीन दबंगों के जरिए कब्जा किए जाने का आरोप मढ़ा।



 
विज्ञापन

आरोप है कि वह मगहर पुलिस चौकी, कोतवाली और एसडीएम से शिकायत कर चुका है, लेकिन उसकी फरियाद कोई सुन नहीं रहा है। यहीं वजह से उसके पास आत्मदाह करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था। बार- बार रट लगा रहा था कि जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के रोकवा दिया जाए।

प्रभारी डीएम ने फोन करके कोतवाल और कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज को बुलवा लिया। पुलिस समझा बुझाकर एसएसबी जवान को अपनी गाड़ी में बैठा कर कोतवाली ले गई। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि रघुनंदन यादव एसएसबी जवान है। पूछताछ में बताए कि पिछले चार-पांच महीने से वह घर पर ही है। एसएसबी जवान की बात सुनी गई और मौके पर यथा स्थिति कायम कराया गया।

प्रभारी जिलाधिकारी अभय मिश्रा ने कहा कि एसएसबी जवान रघुनंदन यादव बिना अपनी बात अधिकारियों को बताए ही कलेक्ट्रेट में पहुंच कर खुद के ऊपर डीजल छिड़क लिए थे। बाद में उन्हें समझाया बुझाया गया। पुलिस के साथ उन्हें कोतवाली भेजवाया गया। एसएसबी जवान ने अपनी जमीन पर कुछ लोगों के जरिए अवैध कब्जा किए जाने का आरोप मढ़ा। प्रकरण को एसडीएम सदर को सौंप दिया गया हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें