बिंदु देवी मेमोरियल एवं रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता हुई
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बिंदु देवी मेमोरियल एकेडमी एवं रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठाकुराडाडी धनघटा में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। मंगलवार को दूसरे दिन 100 मीटर की दौड़ में जूनियर बालक वर्ग में विशाल और बालिका वर्ग में शिवानी पाल प्रथम स्थान पर रहीं।
100 मीटर की दौड़ में जूनियर बालक वर्ग में विशाल, सत्यम, राम अवतार, प्रिंस, आयुष, किशन ने प्रतिभाग किया। इसमें विशाल प्रथम, सत्यम द्वितीय और राम अवतार तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में शिवानी पाल, यशस्वनी, साक्षी, अंतिमा, सृष्टि, सौम्या, प्रिया आदि ने भाग लिया। इसमें शिवानी पाल प्रथम, अश्वनी द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी बालक वर्ग जूनियर में विक्की की टीम एवं सीनियर में राम अवतार की टीम विजयी रही।
कबड्डी बालिका वर्ग जूनियर वर्ग में भूमिका की टीम और सीनियर वर्ग में अंशिमा की टीम विजयी रही। सर्किल पैटर्न चेंज में विवेक प्रथम, हर्ष द्वितीय, आदर्श तृतीय स्थान पर रहे। गेट रेडी फॉर स्कूल में धनंजय प्रथम, अर्पिता द्वितीय और शिवम तीसरे स्थान पर रहे।
खेल का प्रारंभ विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र प्रकाश मौर्य ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा मशाल जलाकर किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव मौर्य, राम केवल यादव, प्रदीप मौर्य आदि मौजूद रहे।