मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बरगदवा कला में विद्यालय स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बरगदवा कला में विद्यालय स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू हुई। इस दौरान क्रिकेट, बैडमिंटन व दौड़ प्रतियोगिता हुई।
क्रिकेट प्रतियोगिता एपीजे अब्दुल कलाम और स्वामी विवेकानंद के बीच खेली गई। टॉस जीतकर स्वामी विवेकानंद ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। एपीजे अब्दुल कलाम ने पांच ओवर में निर्धारित 36 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में स्वामी विवेकानंद ने चार ओवर चार गेंद में सात विकेट से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बीच खेला गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की टीम ने पांच ओवर में निर्धारित 56 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की टीम पीछा करते हुए पांच ओवर में 52 रन ही बना सकी। चार रन से सरदार वल्लभ भाई पटेल टीम ने मैच जीत लिया।
बैडमिंटन में बालक वर्ग में सुभाष चंद्र बोस व भगत सिंह के बीच खेला गया। सुभाषचंद्र बोस ने मैच जीत लिया। बालिका वर्ग का मैच सुचेता कृपलानी व सावित्रीबाई फुले के बीच हुआ। सुचेता कृपलानी ने जीत दर्ज की।
खो-खो में चांद बीबी और रानी लक्ष्मी बाई के बीच खेला गया। चांद बीबी ने जीत दर्ज की। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग मोहम्मद कामरान प्रथम और बालिका वर्ग में सुष्मिता अव्वल रहीं।
इस दौरान प्रबंधक मसीहुद्दीन मसीहुद्दीन, प्रधानाचार्य रिजवान अहमद, सरोज कुमार, अब्दुल मुईज, सुनील कुमार, जगदेव प्रसाद, अवनीश पांडेय, राजा बाबू, शाहजहां खातून, कंचना, अमरावती, शब्बो परवीन, शबीना खातून, पूजा आदि मौजूद रहीं।