बिंदु देवी मेमोरियल एवं रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठाकुराडाडी में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बिंदु देवी मेमोरियल एवं रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठाकुराडाडी धनघटा के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। भाजपा विधायक गणेश चंद चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
200 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम, राम अवतार द्वितीय तथा सत्यम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में शिवानी पाल प्रथम, नंदिनी द्वितीय रहीं। इंटरमीडिएट की बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अंतिमा प्रथम, संजना द्वितीय और अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में जूनियर एवं सीनियर बालिका वर्ग में शिवांगी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और महिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कक्षा आठ में अश्विनी प्रथम, शिवानी पाल द्वितीय और रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में कक्षा नौ की छात्रा सृष्टि प्रथम, कविता ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इसी तरह जूनियर बालक वर्ग में सत्यम प्रथम, विक्की द्वितीय, शिवम तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में 1600 मीटर दौड़ में जय चंद्र प्रथम, रामेश्वर द्वितीय और रोहित तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकसी में सीनियर बालिका वर्ग ने जूनियर बालिका वर्ग को मात दी।
विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र प्रकाश मौर्य ने कहा कि वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम केवल यादव, गौरव मौर्य, निपेंद्र प्रताप मौर्य, आनंद कुमार सिंह, पवन यादव, प्रदीप मौर्य, अंकिता चौधरी, ओम प्रकाश यादव, पूजा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।