फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पगडंडी पर युवा कर रहे भविष्य की तैयारी

Thu, 28 Dec 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विकासखंड हैंसर बाजार के   सिरसी गांव में बनाया गया खेल का मैदान।संवाद
विज्ञापन
बीत गया साल, नहीं तैयार हुआ खेल का मैदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। ग्रामीण युवाओं को खेलने, कूदने, दौड़ने में सहूलियत मिले, इस उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान का निर्माण किए जाने का शासन ने आदेश किया है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते पूरे वर्ष में खेल के मैदान खेलने के काबिल नहीं बन सके। अब जब शासन ने बड़े पैमाने पर पुलिस की भर्ती करने की घोषणा की तो युवा वर्ग पगडंडियों पर दौड़कर वर्दी पाने का प्रयास कर रहा है।
विकास खंड हैसर बाजार के सिरसी, बहराडाडी, फुलूई, बेलमा, घोरांग, कटया आदि तथा पौली ब्लाॅक के छितौनी, रोसया बाजार, खर्चा, कडजी रुस्तमपुर, मडपौना आदि ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनाया जाना प्रस्तावित है। लेकिन सिरसी को छोड़कर किसी भी ग्राम पंचायत में खेल के मैदान का निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हुआ है। कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां खेल का मैदान बनाए जाने के लिए जमीन ही उपलब्ध नहीं है। जबकि इन ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक जमीन तो है, लेकिन उस पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। गांव वालों का कहना है कि सार्वजनिक जमीन की पैमाइश भी राजस्व विभाग करके चिह्नित कर दिया। उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

युवा संदीप कुमार, हरिओम, राम शंकर, सुरेंद्र, जगदीश आदि का कहना है कि दौड़ लगाने के लिए कहीं पर कोई इंतजाम नहीं है। इस कारण पगडंडी पर दौड़कर तैयारी करनी पड़ रही है। युवाओं का कहना है कि लंबे समय के बाद पुलिस में भर्ती निकली है। इस सुनहरे अवसर को किसी भी कीमत पर जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी आरपी पांडेय ने कहा कि सिरसी में खेल का मैदान बनकर तैयार हो गया है। शेष गांवों में निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। शीघ्र ही सभी जगहों पर खेल के मैदान बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें