फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेल से विकसित होती है अनुशासन और टीम भावना

विज्ञापन
चपरा पूर्वी में खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
लोहरैया। भारत रत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उच्च प्राथमिक विद्यालय चपरा पूर्वी में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार ज्ञानचंद्र मिश्र ने बच्चों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। खेल से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और संघर्ष करने का जज्बा विकसित होता है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन बच्चों को निरंतर अभ्यास, मेहनत और समर्पण के बल पर सफलता हासिल करने की प्रेरणा देता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ नियमित रूप से खेलकूद में भी हिस्सा लेना चाहिए। इससे पहले मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में श्रवण कुमार, वेद प्रकाश त्रिपाठी, शैलेश कुमार, राम कुमार प्रजापति, विजय सिंह यादव, गणेश चौधरी, अग्निवेश, खेल अनुदेशक गीता पुष्पजीवी, धीरज गुप्ता, दिग्विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें