फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीएमश्री स्कूलों में बनेंगे स्पोर्ट्स क्लब, छात्रों की निखरेगी प्रतिभा

Thu, 06 Nov 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सरकार पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने की तैयारी कर रही है। स्कूलों में खेलें भी और खिलें भी की थीम पर छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार खेल गतिविधियां कराई जाएंगी। ताकि छात्रों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। सरकार की ओर से प्रत्येक पीएमश्री स्कूल को 50 हजार रुपये का बजट दिया जा रहा है। इससे स्कूलों में खेल सामग्री खरीदी जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 18 पीएमश्री स्कूल संचालित हो रहे हैं। स्कूलों में पीएमश्री योजना के तहत खेलकूद के लिए संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 50 हजार रुपये उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे उपकरणों और खेल सामग्री की खरीदारी कराई जाएगी। साथ ही स्कूलों में स्पोर्ट्स क्लब बनवाए जाएंगे। पीएमश्री स्कूलों में खेलकूद के प्रभारी शिक्षक की तरफ से खेलों में रुचि रखने वाले कम से कम 10 छात्र-छात्राओं को नामित करते हुए स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब के सदस्य खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं आदि में खेलकूद प्रभारी शिक्षक को सहयोग देंगे, जिससे खेल प्रतिभाएं निखरेंगी। बीएसए अमित कुमार सिंह का कहना है कि पीएमश्री स्कूलों में खेल सामग्री के लिए 50 हजार रुपये का बजट उपलब्ध कराया गया है। इससे बच्चों को खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें