संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एचआर इंटर कॉलेज में बुधवार को मनाए जाने वाले योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई।
सीडीओ संत कुमार ने कहा कि योग दिवस दिवस एचआर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पंचायत, नगर पालिका, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी शामिल होंगे।
कार्यक्रम में योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाओं, बच्चों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कहीं कोई अव्यवस्था न हो और सभी योग साधकों को पांच बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाना है। सुबह छह बजे से आठ बजे तक योग प्रशिक्षकों के जरिये उपस्थित योग साधकों को योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने ईओ नगर पालिका विजय कुमार मिश्र को निर्देश किया कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई दुरुस्त किया जाए, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। पीने के पानी की भी व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सदर रमेश चंद्र, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, पीडी संजय नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, अधिशाषी अभियंता नलकूप लालचंद, बीएसए अतुल कुमार तिवारी, जिला खेल अधिकारी दिलीप कुमार, योग प्रभारी इंद्रेश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी आराधन द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।