फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोजगार सेवकों की हड़ताल से विशेष अभियान ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन की ओर से 23 से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे विशेष रोजगार सृजन अभियान पर रोजगार सेवकों के कार्य बहिष्कार का असर पड़ने लगा है।
एक तरफ शासन अधिक से अधिक जॉबकार्ड धारकों को रोजगार देने के लिए सात दिवसीय अभियान चला रहा है। दूसरी तरफ लंबित मांगों को लेकर रोजगार सेवकों के आंदोलन से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है। इससे अभियान के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिले के 459 रोजगार सेवक 21 से 30 नवंबर तक कार्य बहिष्कार पर हैं। इसके चलते जिले की 794 ग्राम पंचायतों में वीबी जी रामजी के तहत कराए जाने वाले कच्चे और पक्के विकास कार्य प्रभावित हैं।
चकरोड, नाली, सीसी निर्माण सहित कई कार्यों की शुरुआत नहीं हो पा रही है। पहले से चल रहे निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। रोजगार सेवकों का कहना है कि लंबित मांगें पूरी होने के बाद ही वे काम पर लौटेंगे।
इधर, शासन ने जॉबकार्ड धारकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत पहले से विकास कार्यों और परियोजनाओं का चिह्नीकरण कर अधिक से अधिक श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।
जल संरक्षण, तालाबों का गहरीकरण, जल निकासी, ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास, आजीविका संवर्धन और मृदा संरक्षण से जुड़े कार्य अभियान में कराए जाने हैं। हालांकि, रोजगार सेवकों के कार्य बहिष्कार के बीच अभियान को गति देना ब्लॉक प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
मनरेगा की जगह शुरू की गई विकसित भारत जी राम जी (वीबी जी राम जी) योजना के तहत अब एक वित्तीय वर्ष में 100 के बजाय 125 दिनों का रोजगार देने और दैनिक मजदूरी 266 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करने का प्रावधान बताया गया है।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक की 113 ग्राम पंचायतों में 19,754 सक्रिय श्रमिक पंजीकृत हैं, जबकि पूरे जिले में इनकी संख्या 1,62,449 है। सेमरियावां विशेष रोजगार सृजन अभियान में 32680 मानव दिवस सृजित का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऐसे में रोजगार सेवकों के कार्य बहिष्कार से अभियान के संचालन पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें