फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विशेष अभियान दिवस आज, स्वीकार किए जाएंगे दावे और आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- मतदाता सूची पुनरीक्षण : बूथों पर मौजूद रहेंगे अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां छह मार्च तक स्वीकार की जाएंगी।
क्षेत्र के सभी बूथों के अधिकारी व बूथ लेवल अधिकारी, कर्मचारी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मौजूद रहेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए फाॅर्म-6, 6ए, 7 व 8 उपलब्ध होंगे। प्रत्येक केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। जहां फाॅर्म भरने में सहायता दी जाएगी। इस अभियान के तहत प्राप्त प्रपत्रों का सुव्यवस्थित तरीके से अभिलेखीकरण किया जाएगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल स्थानीय एजेंटों, सभासदों, ग्राम प्रधानों व स्वयंसेवकों को भी अभियान से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी समेत अन्य अधिकारी बूथों का निरीक्षण करेंगे। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर नाम जोड़ने, संशोधन या विलोपन संबंधी आवेदन अवश्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें