आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकत
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के नेतृत्व में गांधी जयंती पर जनपद के विद्यालयों, विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पाॅक्सो अधिनियम के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के प्रथम चरण में 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक न्यायिक अधिकारियों द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्यालयों में प्रातःकालीन सभा के दौरान छात्र-छात्राओं को अधिनियम के संबंध में जागरूक किया जाएगा। वहीं दो अक्तूबर को प्रभात फेरी, जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक तथा चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी प्राधिकरण की सचिव अनन्या साह ने दी है।