फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के लिए पूरी ईमानदारी से जुटें

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन की मजबूती के लिए पूरी ईमानदारी से जुटें
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी युवजन सभा की बैठक को प्रदेश प्रवक्ता शैलू ने किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी युवजन सभा की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामा यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन में बूथ स्तर तक विस्तार के लिए चर्चा की गई। बैठक में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश प्रवक्ता/बस्ती मंडल प्रभारी युवजन सभा शैलेश यादव शैलू एवं समाजवादी युवजन सभा प्रदेश सचिव/प्रभारी संत कबीरनगर लक्ष्मीनाथ कश्यप ने युवजन सभा की कमेटी की समीक्षा की।
विज्ञापन

शैलेश यादव शैलू ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ जुट गए हैं। लक्ष्मीनाथ कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है और सपा की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है। कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ जुट जाएं। इस अवसर पर पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष के डी. यादव, प्रदीप सिसोदिया, कृष्ण चंद्र यादव, शमशाद अहमद, विश्वा यादव, राम सिंह यादव, देवेन्द्र विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र यादव, मो. यूसुफ, नकुल यादव, जाहिद अली, कौशल चौधरी, जितेंद्र उर्फ राज यादव, दीनानाथ बबलू चौधरी, श्रीप्रकाश यादव, अजय यादव, बृजेश चौधरी उर्फ भोला, संजीव यादव, वीरेंद्र चौहान, रमेश यादव, अशोक कुमार, राहुल यादव, अखलाक अहमद, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद जावेद, धीरज यादव, मोहम्मद सलमान, अब्दुल हकीम, राहुल गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें