फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महंगाई-बेरोजगारी पर सपा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष, तहसील में की नारेबाजी

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ताफोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान के नेतृत्व में सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। सपाइयों ने चेतावनी दी कि यदि 20 जून तक मांगें पूरा नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। कहा कि पौली ब्लॉक के शिवबखरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है, लेकिन उसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं किया जा रहा है, जिससे पौली ब्लाॅक के लोगों को इलाज के लिए हैंसर बाजार और जिला अस्पताल जाना पड़ता है। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 19 जून तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 20 जून से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष चंदू यादव, राम आशीष, राहुल सिंह, ओम प्रकाश, सोनू, गुलेल अहमद बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें