फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आजम खां के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सपा नेता आजम खां की ईडी के जरिए गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर आजम खां के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगाने और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने की मांग की गई।
विज्ञापन


सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि आजम खां के साथ प्रदेश में जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खां के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। एक मामले में जमानत मिलने के बाद दूसरे मामले में गिरफ्तारी की जा रही है। इससे कार्रवाई राजनीति से प्रेरित होने का संदेह पैदा होता है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक आधार पर किसी का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने आजम खां के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगाने और उन्हें निष्पक्ष न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने जिले में आंधी-तूफान से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई।

प्रदर्शन के दौरान लोरिक यादव, रामदरस यादव, जयराम पांडेय, रमेश यादव, सुनील सिंह, अंकिता बाबी, एखलाक अहमद, डॉ. शकुंतला यादव, आलोक यादव सोनू और राहुल यादव बादल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें