फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 100 से अधिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करेंगे एसपी

Sat, 22 Jul 2023 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी ने थानों में दबाए रखे पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच शुरू करा दी है। यदि पोस्टमार्टम में मौत का राज दबा होगा और परिजन केस दर्ज कराने में आगे नहीं आए होंगे तो पुलिस खुद इसमें केस दर्ज कराएंगी। ऐसे मामलों में खुद पुलिस या चौकीदार से तहरीर ली जाएगी, ताकि मामले से सच्चाई का पता चले और दोषियों पर कार्रवाई हो सकें।
विज्ञापन

पिछले चार-पांच सालों में करीब 100 से अधिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऐसी है, जिसकी जांच नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से उसमें मौत की वजह क्या आया है, यह राज दबा हुआ है। ऐसे मामलों में केस दर्ज भी नहीं हो पाता है। ऐसे में कुछ मामले होते है, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटने से मौत होना आया रहता है। ऐसे मामलों में परिजन केस दर्ज कराने में आगे नहीं आते और पुलिस भी रुचि नहीं दिखाती है और मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। वैसे-समय समय पर उच्चाधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच कराते रहते है, लेकिन लंबे समय से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच हो पाई है। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि एडीजी के निर्देश के क्रम में चार-पांच सालों से लंबित पड़े पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच शुरू करा दी गई है। यदि किसी में केस दर्ज कराने की स्थिति बनेगी तो दोषी पर कार्रवाई कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें