संतकबीरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति पहली बार 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए एक साथ पूरे देश में प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रही है। जिले के परीक्षार्थियों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह जानकारी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत तिवारी ने दी है।
उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं में रिक्त हुई सीटों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। प्रवेश परीक्षा का समय शनिवार दिन में 11:30 से 1:30 बजे तक निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड या अन्य कोई फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा प्रभारी ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी।