फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Fri, 17 Nov 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर आयोजित सपा की जनसभा को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि लोगों को सामंतवादी, पूंजीवादी शक्तियों से सतर्क रहने की जरूरत है। लोकतंत्र की हिफाजत के लिए समाजवादी सिद्धांत को मजबूत करने की जरूरत है। वह बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी सिद्धांत को मजबूत करेंगे, तभी प्रदेश का जनतंत्र बचेगा। प्रदेश के हालात बहुत बिगड़ चुके है और नगर निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश शासन सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहा है। भाजपा का नगर निकाय चुनाव में सफाया होगा। नगर निकाय चुनाव में झूठ बोलकर देश व प्रदेश पर कब्जा करने वालों को हार का सामना करना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि आवाज को बुलंद करने वाले भूख से परेशान आवाज उठाने वाले वित्तविहीन शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षामित्र के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही हैं, जो बहुत ही निंदनीय है। कार्यकर्ता सम्मेलन को राज्य सभा सांसद आलोक तिवारी, एमएलसी संतोष यादव उर्फ सन्नी, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, महासचिव राजमन यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जयराम पांडेय, प्रमुख मनोज राय, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सपा प्रत्याशी नूरूल इस्लाम, जावेद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रमेश चंद्र यादव, वेद प्रकाश यादव, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें