फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पारिवारिक ड्रामे से लोगों का हो रहा मनोरंजन

Fri, 30 Dec 2016 11:37 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
भाजपा पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर विजय द्विवेदी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कहा कि सपा में पारिवारिक ड्रामा चल रहा है, इससे जनता का मनोरंजन हो रहा है। नेताओं ने कहा कि लूट की कमाई के बंटवारे और सूबे की सरकार के नाकामी से ध्यान बटाने के लिए यह सबकुछ हो रहा है, लेकिन जनता सबकुछ देख रही है और विधानसभा चुनाव में सपा को सबक सिखाकर रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास का दावा कर रहे हैं, लेकिन उनका यह दावा धरातल पर नहीं बल्कि विज्ञापनों में ही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


नेताद्वय ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकली जो 17 हजार किलोमीटर का रास्ता तय की। इस दौरान करीब दो करोड़ लोगों से संवाद स्थापित किया गया। अब दो जनवरी को लखनऊ के रमाबाई पार्क में महारैली होने जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। यह रैली भीड़ के नजरिए से नया इतिहास लिखेगी। जिले से छह हजार लोगों को महारैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

नोटबंदी के सवाल पर नेताओं ने कहा कि नोटबंदी के बाद भले ही लोग लाइन में खड़ा होकर परेेेशान हुए, लेकिन लोग मोदी सरकार के इस निर्णय से खुश है। आने वाले दिनों में नोटबंदी का लाभ गरीब तबके के लोगों को मिलेगा। टिकट वितरण पर नेताओं ने कहा कि संसदीय बोर्ड की जल्द बैंठक होगी, इसमें प्रत्याशियों का नाम तय कर शीघ्र ही घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें