फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा की

Sun, 19 Oct 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को गूगल मीट के जरिए मिशन शक्ति अभियान पर चर्चा की। इस दौरान समस्त एसओ, सीओ और अन्य अधिकारी गूगल मीट से जुड़े। एसपी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाना है। जिससे प्रत्येक महिला को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान किया जा सके। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, कानूनी सहायता, साइबर सुरक्षा आदि क्षेत्रों में महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यालयों, कॉलेजों, पंचायत भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण, जागरूकता रैलियां, चौपाल एवं काउंसलिंग सत्र का आयोजन करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से महिला हेल्प डेस्क, टोल–फ्री नंबर एवं त्वरित पुलिस सहायता की व्यवस्थाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें