संवाद न्यूज एजेंसीसंतकबीरनगर। पुलिस ने शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान शांतिभंग की आशंका में 15 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें धनघटा थाने की पुलिस ने दो, महुली थाने की पुलिस ने सात, मेंहदावल थाने की पुलिस ने चार और धर्मसिंहवां थाने की पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उन्हें संंबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया, वहां से उन्हें जमानत दे दी गई। संवाद