फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी कुकर्म के प्रयास में जेल जा चुका है आरोपित

विज्ञापन
सात साल की बच्ची के हत्यारोपित के बारे में जानकारी देते एसपी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पहले भी कुकर्म के प्रयास में जेल जा चुका है आरोपित
विज्ञापन

- आईजी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार का इनाम दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोपी पहले भी कुकर्म के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। वह जमानत पर छूटा था और दूसरी घटना कर बैठा। रविवार को एसपी ब्रजेश सिंह ने पत्रकार वार्ता कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि सात वर्षीय बच्ची का पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आ गया है। जिसमें सिर में चोट पहुंचा कर हत्या की गई थी। इसके साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई है। जबकि दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड तैयार कराया गया है। जिसकी फिर से जांच कराई जाएगी। घटना की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी कुकर्म के प्रयास के मामले में जेल जा चुका था। वह चार माह पहले ही जेल से छूटा था। आरोपी की निशानदेही पर हत्या मेें प्रयुक्त किए गए चादर, अंडरवियर, पत्थर का टुकड़ा बरामद किया गया है। उसके खिलाफ हत्या, दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है। आरोपी लालबहादुर निषाद पुत्र राममिलन निषाद को जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली टीम को आईजी ने 20 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें