फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने लगाया पारिजात का पौधा   

Sun, 01 Jul 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार्यालय परिसर में पौध रोपण करते पुलिसअधीक्षक और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार से शुरू हो रहे वन महोत्सव माह के पूर्र्व एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को पुलिस कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान एसपी ने पारिजात का पौधा लगाया।  
विज्ञापन


 डीएफओ केडी सिंह ने बताया कि पारिजात को कल्प ओर देव वृक्ष भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार श्री कृष्ण अपनी पत्नी सत्यभामा को प्रसन्न करने के लिए पारिजात वृक्ष को पृथ्वी पर ले आए थे।

यह भी माना जाता है कि पांडवों के अज्ञातवास के समय अर्जुन ने कुंती की इच्छा पर स्वर्ग से पारिजात वृक्ष को लाकर पृथ्वी पर स्थापित कर दिया। इस कारण इसे किंतुर कहा गया। वर्तमान में किंतुर गांव जनपद-बाराबंकी में है, जहां प्रसिद्ध पारिजात वृक्ष स्थित है। 
विज्ञापन


इसका पुष्प श्वेत रंग का होता है जो सूखने पर सुनहरा हो जाता है। इस वृक्ष के पुष्प रात में खिलते हैं और सुबह मुरझा जाते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसे इच्छा पूर्ण करने वाला वृक्ष भी माना जाता है।

इस अवसर पर एएसपी असित श्रीवास्त, सीओ खलीलाबाद रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अपराध आनंद पांडेय, पुलिस पेंशनर संगठन के जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव, प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी, निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद सुधीर कुमार सिंह, रीडर एसपी एसपी गौतम, पीआरओ मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रभारी मीडिया सेल मो. सबाहुद्दीन, प्रभारी यातायात राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें