फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल पत्नी को गोद में लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा

विज्ञापन
पत्नी को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देने पहुंचा पीड़ित। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कहा, पिटाई से सिर में लगे हैं पांच टांके, फिर भी पुलिस ने दर्ज की एनसीआर
विज्ञापन

बेलहर थाने की पुलिस पर विपक्षियों के दबाव में काम करने का आरोप
एसपी को प्रार्थना पत्र देकर उचित धाराएं बढ़ाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बड़े भाई और भतीजों की पिटाई से घायल पत्नी को गोद में लेकर पीड़ित पति एसपी के समक्ष बृहस्पतिवार को पहुंचा। उसकी पीड़ा यह थी कि पत्नी के सिर में पांच टांके लगे हैं और चल फिरने में भी असमर्थ है। बावजूद इसके पुलिस ने मामले में अल्पीकरण करके सिर्फ एनसीआर दर्ज किया। पुलिस आरोपियों के दबाव में है और विपक्षियों की ओर से केस दर्ज करने की फिराक में है। घायल पत्नी की ओर से एसपी को प्रार्थना पत्र देकर उचित धारा परिवर्तित कराने की मांग की।
विज्ञापन

बेलहर थाना क्षेत्र के बेलहर कला के सरहरा टोला निवासी उर्मिला राय पत्नी आनंद वर्धन राय का आरोप है कि 19 नवंबर को पुरानी रंजिश को लेकर उसके जेठ विद्यापति अपने बेटे जयश्रीराम, ईश्वरचंद्र के साथ मिलकर लाठी डंडा लेकर उसके दरवाजे पर चढ़ आए। गाली गलौज देते हुए मारने-पीटने के लिए दौड़ाया। बचने कि लिए वह भाग कर घर मेें गई। आरोप है कि विपक्षी उसके घर के अंदर घुस गए और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंच गए और बीच बचाव किया। तब जाकर विपक्षी भागे। पिटाई से उसके सिर में गंभीर चोर्टें आइं और पांच टांका लगे हैं। पिटाई की वजह से वह चल फिर सकने की स्थिति में नहीं है। एसपी ब्रजेश सिंह ने पीडिता को आश्वासन दिया कि जांच करा कर उचित कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें