फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने पुलिस कर्मियों से लगवाई दौड़

विज्ञापन
पुलिस लाइंस में परेड़ का रिहर्सल करते पुलिसकर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस कर्मियों से लगवाई दौड़
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने का दिया सुझाव
संतकबीरनगर। एसपी सोनम कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस की परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाई।
एसपी ने परेड में शामिल पुलिस कर्मियों के टर्न आउट की जांच की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोली वार ड्रिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आवासीय परिसर स्थित पार्क, ओपन जिम, मंदिर परिसर, स्टोर रूम आदि का निरीक्षण किया। पुलिस लाइंस की बेहतर सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए। पुलिस लाइंस के आदेश कक्ष में रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीओ लाइंस दीपांशी राठौर, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें