फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने परखी विसर्जन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवरात्र शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज की हैं। शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में पुलिस बल के साथ गश्त की।
विज्ञापन

उन्होंने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का जायजा लिया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पाण्डेय भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने विसर्जन मार्ग पर विद्युत तारों और अन्य अवरोधों का परीक्षण किया। जहां सुधार की जरूरत मिली, वहां संबंधित विभागों को सूचित किया गया। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों से संवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने कहा, पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस को सूचित करें। संवाद
विज्ञापन

ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें