संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को मेंहदावल में निर्माणाधीन फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता परक कार्य करने का निर्देश दिया। एसपी ने भवन निर्माण में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामाग्री ईट, कंक्रीट, सीमेंट, सरिया व अन्य उपलब्ध सामानों के गुणवत्ता की बारीकी से जांच की तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता उच्च कोटि का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित दिया। उन्होंने सीमेंट, सरिया, मोरंग, ईंट आदि सामानों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप रखने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यदाई संस्था के कर्मचारी, पीआरओ दुर्गेश पांडेय, फायर सर्विस प्रभारी अशोक कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद