धनघटा। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व बजरंग दल के जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। अंकुर उपाध्याय को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का जिलाध्यक्ष व रवि शंकर अग्रहरी को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
यह गठन बस्ती विभागाध्यक्ष संजय द्विवेदी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी व प्रांतीय महामंत्री चंद्रेश्वर जी के अनुमोदन पर हुआ। इस दौरान दोनों संगठनों के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंकुर उपाध्याय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के समस्त वरिष्ठ साथियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाता हूं कि जिले में संगठन का विस्तार तेजी से शुरू किया जाएगा। उद्देश्यों को जमीन पर उतारकर संगठन को मजबूत करेंगे।
इस मौके पर बस्ती के जिला महामंत्री वशिष्ठ मुनि, जिलाध्यक्ष बस्ती स्नेह पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के बस्ती जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संरक्षक हेमंत पांडेय आदि उपस्थित रहे।