फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने पुलिस परेड का किया गया निरीक्षण, दिए निर्देश

Fri, 17 Nov 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।
विज्ञापन

परेड के उपरांत निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल की गुणवत्ता, आमी बैरक, मेस व रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में गार्द कमांडरों को निर्देश दिए।
इसी क्रम में समस्त थानों पर भी परेड कराई गई। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवाई गई एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें