फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया निरीक्षण, बोले- फरियादियों संग करें अच्छा व्यवहार

विज्ञापन
पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते एसपी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एसपी ने किया निरीक्षण, बोले- फरियादियों संग करें अच्छा व्यवहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नवागत एसपी डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय, कोतवाली, पुलिस चौकी कांटे व नवीन मंडी के साथ टेमा रहमत पुलिस बूथ का निरीक्षण किया। एसपी ने पत्रावलियों के रख रखाव और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। कार्यालय, थाने और पुलिस चौकी पर आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने और समस्या के निस्तारण के लिए सतर्कता बरतने की हिदायत दी।
एसपी ने पुलिस ऑफिस में जन शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, पेशी एएसपी, सीसीटीएनएस, कोविड सेल, आईजीआरएस सेल, सीएडब्ल्यू कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, मानीटरिंग / सम्मन सेल, पासपोर्ट सेल, अपराध शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय व आंकिक शाखा आदि का निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित शाखाओं के प्रभारियों को निर्देश दिया कि अभिलेखों का ठीक प्रकार से रख-रखाव कराएं। शिकायतकर्ताओं से अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने टेमा पुलिस बूथ पर पिकेट लगाने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि जन सुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। जमीन संबंधी विवाद को निपटाने के लिए पुलिस राजस्व कर्मियों का सहयोग लेगी। महिला अपराधों की रोकथाम की दिशा में विशेष जोर होगा। इस दौरान एएसपी संजय कुमार और सीओ गयादत्त मिश्र भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें