फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस कार्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी के सामने रखीं। उन्होंने प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि शिकायतों का तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। कार्रवाई से शिकायतकर्ता को भी समय से अवगत कराया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों की गंभीरता और प्रकृति के अनुसार प्राथमिकता तय की जाए। भूमि विवाद समेत अन्य मामलों में संबंधित विभागों से समन्वय कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। निस्तारण में अनावश्यक देरी मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें