फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा सरकार लिमिटेड कंपनी’

Thu, 06 Oct 2016 11:33 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में सपा सरकार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में काम कर रही है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का पूरा कुनबा प्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में बांटकर लूट खसोट में जुटा हुआ है। यही कारण है कि परिवार में सत्ता संघर्ष हो रहा है। उन्होंने कहा कि साढे़े चार साल के सपा शासनकाल में पूरी सत्ता एक ही परिवार तक सिमट कर रह गई है। ये बातें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने बृहस्पतिवार को भाजपा नेता डॉक्टर विवेक खन्ना के आवास पर प्रेस वार्ता में कहीं। वे यहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रम के सिलसिले में यहां आए हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब विधान सभा चुनाव नजदीक है तो कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय होकर सपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए लग जाएं, ताकि प्रदेश की जनता को भय, भूख व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जा सके।  बसपा को चिटफंड कंपनी बताते हुए कहा कि बसपा में एक ही व्यक्ति सबकुछ है। ऐसे में प्रदेश की जनता विकास के लिए भाजपा की ओर निगाह लगाए हुए है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उसे एक-एक कर पूरा कर रहे हैं।

गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाना के बाद बस्ती व फैजाबाद में मेडिकल कालेज की नींव भी पड़ गई। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि चाइनीज सामनों का बहिष्कार करें और मेक इन इंडिया अभियान से जुड़ें। इससे पूर्व भायजुमो के प्रदेश अध्यक्ष का राकेश मिश्र, डॉ. विवेक खन्ना, आलोक सिंह, विवेकानंद वर्मा, नीरज तिवारी, मोहित पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, प्रमोद जायसवाल आदि लोगों ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें