फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने दिए कमियों को दूर करने के निर्देश

Sun, 23 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को कोतवाली खलीलाबाद का निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टर, बीट बुक, मालखाना रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस अभिलेख, लंबित विवेचनाएं एवं लंबित वारंट, समन का परीक्षण किया। एसपी ने साफ-सफाई, अभिलेख प्रबंधन, थाने की ड्यूटी व्यवस्था तथा आमजन से संवाद की गुणवत्ता बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब न हो तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सतत प्रभावी गश्त एवं बीट सक्रियता सुनिश्चित की जाए। सीओ अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेेय, पीआरओ पीके गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें