फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, बसपा और कांग्रेस ने सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया : दानिश

Sun, 15 Oct 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ग्राम पंचायत सेहुड़ा में शनिवार की शाम कौमी चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण हज एवं वक्फ उत्तर प्रदेश दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि कौम की तकदीर व तस्वीर बदलने का वक्त आ गया है। लगातार सभी जिलों में कौमी चौपाल के माध्यम से मुस्लिम समाज को जोड़ने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद मुस्लिम तालीम, राजनीति में पीछे है। बसपा, सपा, कांग्रेस ने वोट लेकर पीछे छुरा घोंने का काम किया है। मुसलमान अब वोट बैंक बनकर काम नहीं करेगा। विशिष्ट अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की राह पर चल रही है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में सभी गरीबों को मुफ्त राशन, मुस्लिमों के लिए हज का कोटा डबल किया। भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए तमाम योजनाएं चल रही है। सरकार की सभी योजनाएं सभी गरीबों के लिए है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरी है।
इस दौरान ग्राम प्रधान अफजाल अहमद, जिरगामुद्दीन, प्रधान अब्दुल हकीम, जिलाध्यक्ष अबरार, एजाज अहमद, मसीहुद्दीन, एजाज मुनीर, डाक्टर रियाजुद्दीन, पैयंबर, बीडीसी अली हुसैन, बाबुद्दीन, कुतुबुद्दीन, रेहान, सगीर, चौधरी औरंगजेब, शब्बीर उर्फ लल्लू , राज कपूर, राज कुमार, इजहार करखी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें