फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, भाजपा वोटों के सौदागर हैं: रामअचल

Thu, 09 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
समारोह का समारोह। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 समाज के सभी वर्गों का सम्मान बसपा में सुरक्षित है। सपा, भाजपा दोनों वोटों के सौदागर है। दोनों दल राजनैतिक लाभ के लिए समाज को बांटने का काम करते है। उक्त बातें बुधवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने नाथनगर ब्लॉक के पिड़ारी गांव में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में कही। उन्होंने कहा कि बसपा किसी दल से समझौता नहीं करेगी। समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर आगामी विधान सभा चुनाव अपना परचम लहराएगी। कहा कि भाजपा विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के लोग मिलकर देश को तोडने की साजिश में जुटे हैं। चुनाव के दौरान बड़े बड़े वादे करने के साथ अच्छे दिन का सपना दिखाने वाले देश के प्रधानमंत्री काला धन लाने के मामले में चुप्पी साध लिए है। प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज देश की सीमा पर जवान दुश्मन की गोलियों से भून दिए जा रहे है। जबकि 56 इंच का सीना दिखाने वाले विदेशों के सैर में मशगूल है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश के कानून व्यवस्था के बारे में हर लोग जान रहे है। एसओ, सीओ व एसपी तक सुरक्षित नहीं है। बसपा के धनघटा विधान सभा प्रभारी नीलमणि ने कहा कि धनधटा विधान सभा के लोग जिस तरह से जाति धर्म और संप्रदाय से उपर उठकर अपना स्नेह दे रहे हैं, उसके लिए क्षेत्र की जनता का आजीवन ऋणी रहूंगा। क्षेत्र के विकास और लोगों के मान सम्मान के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा। कार्यक्रम का संचालन बसपा जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद ने किया। जोनल कोआर्डिनेटर कल्पनाथ, राममिलन भारतीय, रामसिधारे, पूर्व बिधायक राजेन्द्र चौधरी, कुलदीप मणि मिश्र, संजय सिंह राठौर, रामकेश गौतम, श्रीकांत गौतम, रामनेवास, रमेशचंद गौतम, रामस्परूप मणि, बब्लू चौधरी, ओम प्रकाश, ग्राम प्रधान अवधेश मौर्य, मुहम्मद अयूब, आफताब अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजभर समाज के लोगों ने किया स्वागत 
अखिल भारतीय राजभर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में राजभर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश राजभर, जिलाध्यक्ष राम दयाल राजभर, रामवृक्ष राजभर, संतराम राजभर, रामचंद्र राजभर, डॉ. राजेंद्र राजभर, डॉ. हरिश्चंद्र राजभर, रामशब्द राजभर, निरंजन राजभर, लालू राजभर, त्रिलोकी राजभर, श्रीराम राजभर, राकेश राजभर आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें