सपा-भाजपा दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही दल अराजकता का माहौल पैदा कर सत्ता पाने की जुगत में लगे रहते हैं। केंद्र की एक महिला मंत्री के इशारे पर जेएनयू के छात्र कन्हैया को देशद्रोही बताकर केंद्र सरकार जेल भेजने का काम किया गया। ये बातें नाथनगर ब्लॉक के छितही गांव में रविवार को बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश सैयद हसनैन ने कहीं।
उन्होंने कहा कि इस देश में हिन्दू-मुस्लिम एक साथ मिलकर ईद, बकरीद, होली, दीपावली मनाते हैं, लेकिन दोनों पार्टियां देश की अखंडता को तोड़ने की जुगत में लगी रहती हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह ने विगत 22 वर्षों से मुस्लिम समुदाय को ठगने का काम किया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का हित बसपा से जुड़ने में ही है। जोनल कोआर्डिनेटर रामसूरत चौधरी कहा कि गत दिनों हुए जिला पंचायत चुनाव में सपा ने मुस्लिम समुदाय के एक भी नौजवान को टिकट नहीं दिया। जबकि बसपा ने दर्जनों मुस्लिम समुदाय के नौ जवानों को जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट देकर यह साबित कर दिया है, कि बसपा मुस्लिम समुदाय की हितैषी है।
मुस्लिम समुदाय के लोग आज से ही चेत लें कि उनका हित बसपा में ही सुरक्षित है। आयोजक व धनघटा विधान सभा प्रत्याशी नीलमणि ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, रामसिधारे, बेद प्रकाश मौर्य, कुलदीप मणि मिश्र, दिग्पाल पाल, रमेश गौतम, रामजनक निषाद, महमूद आलम, संजय गौतम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सैयद ताहिर हुसैन ने किया। इस अवसर पर अमित चौधरी, रामकेश गौतम, रामस्वरूप मणि, बब्लू चौधरी, रामवचन, महातम उपाध्याय, भोला प्रसाद, जहरीला यादव, सहीम खान, चंद्र प्रकाश, रामनिवास गौतम आदि मौजूद रहे।