संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम पर एससीएसटी का केस दर्ज होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। कार्यकर्ता मंगलवार को एसपी से मिले और कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर विरोध जताया। कहा कि जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहाकि वह तीन बार मेंहदावल के विधायक रहे हैं। वर्तमान में सपा जिलाध्यक्ष हैं। उनकी बेदाग छवि को धूमिल करने के लिए फर्जी केसदर्ज कराया गया। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने वाले पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, जयराम पांडेय, सुनील सिंह, नित्यानंद यादव, लोरिक यादव आदि मौजूद रहे। संवाद