फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टीम की जांच में बिना पंजीकरण के मिले 10 अस्पताल व पैथाेलॉजी

Tue, 07 Nov 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन तक सेमरियावां, बखिरा, बेलहर और बघौली क्षेत्र के अस्पतालों और पैथाेलॉजी सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान 10 अस्पताल और पैथोलॉजी सेंटर बिना पंजीकरण के चलते पाए गए। इन सभी संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ रामरतन वर्मा, महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ मुबारक अली ने केयर क्लीनिक सेंटर सेमरियावां, आबदर डेंटल क्लीनिक सेमरियावां, आलम हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर पचदेउरी, तिवारी हास्पिटल एवं फार्मेसी बघौली, दीपक मेडिकल स्टोर कालीजगदीशपुर, अंश मेडिकल स्टोर कुशवहा बाजार, एएस हास्पिटल बेलहर, अल्तिफा पाली क्लीनिक सेमरियावां, संजय पैथाेलॉजी बखिरा, मरियम हास्पिटल बखिरा की जांच की। यह सभी अस्पताल बिना पंजीकरण के चलते पाए गए। ये लोग भी कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अगर ये लोग फर्म का पंजीकरण नहीं कराते हैं तो उसे सील कर दिया जाए। इसके साथ ही संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ रामरतन वर्मा ने बताया कि सभी को नोटिस दिया गया है। अगर ये लोग 20 दिन में पंजीकरण नहीं कराते हैं तो इन पैथाेलॉजी व अस्पताल को सील कर दिया जाएगा। इसके साथ ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम की कार्रवाइ्र से अस्पताल और पैथाेलॉजी संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें