पैदल मार्च करते एसपी, एडीएम और पुलिस कर्मी- स्रोत पुलिस
मगहर। ईद मिलादुन्नबी पर्व की पूर्व संध्या पर लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा हो इसके लिए बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस चौकी से पैदल मार्च निकाला गया। जो कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पुलिस चौकी पर पुनः आकर समाप्त हुई। पैदल मार्च कर नगरवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन बारह रविउल अव्वल पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी संदीप कुमार मीणा बृहस्पतिवार को मगहर पुलिस चौकी चौकी पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस कर्मियों के साथ चौकी से पैदल मार्च करते हुए रसूलपुर तिराहा, शीशा वाली मस्जिद, शेरपुर, सूती मिल चौराहा, धोबी टोला होते हुए काजीपुर चौराहे से जामा मस्जिद, तिवारी टोला, केला बाग, आर्य समाज मंदिर, मछली बाजार, तकिया बाजार, नई बाजार, सब्जी मंडी होते हुए काजीपुर चौराहे पर वापस पहुंचा।
वहां से पुनः पुलिस चौकी पर पहुंच कर पैदल मार्च समाप्त हुआ। इस पैदल मार्च के जरिए नगर वासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पैदल मार्च के दौरान सभी पुलिस के कर्मी सुरक्षा कवच, हेलमेट को पहने हुए चल रहे थे। पैदल मार्च में एडीएम जय प्रकाश, एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ सदर अजय कुमार सिंह, कोतवाली निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल रहे।