फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग

Thu, 12 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में गुरुवार को आल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कालेज मगहर के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुकेश कुमार यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने के लिए शिक्षक प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड पत्र भेजेंगे। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।
विज्ञापन

रामानंद पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा मूलभूत अधिकार है, हम इसे लेकर रहेंगे। बैठक में हरेराम मिश्र, ज्ञान प्रकाश दुबे, गंगा प्रसाद यादव, कन्हैया लाल, दिनेश कुमार चौहान, सतीश भारती, हरिकिशोर सिंह, सुरेंद्र नाथ, रमाकांत उपाध्याय, विक्रमाजीत, मोती लाल, बाल बहादुर, सुधीर कुमार, अमित कुमार पांडेय, प्रभाष यादव, महेंद्र यादव, राजेंद्र कुमार राज, अरविंद कुमार, राम लाल मधुकर, चमन सिंह, सुरेश कुमार मौर्य, सूर्य प्रकाश पांडेय, सत्य लाल मौर्य, राघवेंद्र द्विवेदी, पारस यादव, कमलेश यादव, अजय अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें