दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया माफी गांव के पास सरयू नहर में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के छपिया माफी गांव के पास शुक्रवार देर शाम नहर के साइफन में सड़ी-गली लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि इस बात की तस्दीक नहीं हो सकी है कि शव महिला की है अथवा पुरुष की।
क्षेत्र के छपिया माफी गांव के पास सरयू नहर में क्रास रेगुलेटर फाटक (साइफन) में गांव के लोगों ने शाम साढ़े छह बजे शव देखा। लोगों के मुताबिक शव कई दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। शव के पास एक बैग भी मिला है। लोगों ने बताया कि सरयू नहर में करीब पंद्रह दिन पहले ही पानी छोड़ा गया है। लोगों का अनुमान है कि शव कहीं से बहकर भी आया होगा। छपिया माफी के प्रधान पति इकबाल अहमद ने दुधारा पुलिस को सूचना दी। एसओ राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव सड़ गल गई है। जिसकी वजह से यह पहचान नहीं हो पा रही है पोस्टमार्टम के बाद सही तथ्य की जानकारी हो पाएगी।