फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: होली मनाने जैसे-तैसे घर आए, अब परदेस लाैटना मुश्किल

विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने के लिए हो रही मरामारी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। होली की छुट्टी बीतने के बाद त्योहार मनाने आए लोग अब लौट रहे हैं। अधिक संख्या में कार्यस्थलों की ओर लौटने वाले यात्रियों की वजह से ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। भीड़ बढ़ने की वजह से बसों में सफर मुश्किल हो गया है। मौके का फायदा उठाकर प्राइवेट बस संचालक यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। होली का त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली, मुम्बई, बंगलाैर, सूरत, लुधियाना, अमृतसर आदि जगहों से लोग घर आए थे। होली बीत जाने के बाद अब लोग वापस काम पर लौट रहे हैं। इसके चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। स्थिति यह है कि मई तक ट्रेनों में सीटें खाली नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को जनरल कोच में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जो लोग किसी तरह कोच में चढ़ जा रहे हैं, उन्हें गैलरी में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस के पहुंचने पर यात्रियों को काफी भागदौड़ करनी पड़ी। यहां मिले दिग्विजय ने बताया कि मुम्बई जाना है, कंफर्म टिकट नहीं मिलने की वजह से मजबूरी में जनरल कोच में सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें