- पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्रों का मिलान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों में से किसी को प्रश्नपत्र में गणित के सवाल कठिन लगे तो किसी को सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने परेशान किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि पहली परीक्षा में साॅल्वर पकड़े जाने के बाद दूसरे दिन की परीक्षा में काफी सख्ती थी। प्रश्नपत्र सही आया। पढ़ने वालों ने पूरा हल किया। इतनी सख्त परीक्षा होगी यह पता नहीं था। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी प्रश्नपत्रों का मिलान करते रहे।
बोले परीक्षार्थी
सामान्य ज्ञान के प्रश्नों सहित गणित के सवालों को हल करने में दिक्कत हुई। सामान्य ज्ञान के कई प्रश्न अंतर्राष्ट्रीय स्तर के थे। प्रदेश से संबंधित प्रश्न कम ही थे, लेकिन फिर भी प्रश्नों को हल किया।
- विनय कुमार, अभ्यर्थी
गणित के सवालों को हल करने में ज्यादा समय लग गया। समसामयिकी की बात करें तो उसमें दिक्कत हुई, हालांकि सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी सरल थे, जिसे जल्द हल कर लिया गया।
- ध्रुपचंद, अभ्यर्थी
गणित और रीजनिंग के प्रश्न कठिन रहे, जबकि हिंदी व सामान्य ज्ञान के आसान थे। इसके लिए बहुत कम समय दिया गया। परीक्षा के दौरान काफी सख्ती रही। लेकिन फिर भी प्रश्नों को हल किया।
- प्रियांशु पटेल, अभ्यर्थी
पेपर बहुत कठिन था, पहले पेपर को समझा गया उसके बाद उसके उत्तर दिया। रीजनिंग व गणित बीएससी लेबल का था, जिसे हल करने में कुछ परेशानी हुई। लेकिन सब कुछ सही तरीके से हल हो गया।
- चंद्रकेश पांडेय, अभ्यर्थी