कन्या प्राथमिक विद्यालय कुसौनाँ खुर्द में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करती टीम-संवाद
- फोटो : 1
मेंहदावल। मंगलवार को कन्या प्राथमिक विद्यालय कुसौनां खुर्द पर सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज कुमार वरुण के नेतृत्व में पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने 72 छात्र-छात्राओं का निशुल्क परीक्षण किया। बच्चों की लंबाई, वजन, नाखून, दांत, आंख, सर्दी-जुखाम, श्वास, एलर्जी, वायरल फीवर और पेट संबंधी बीमारियों की जांच की। पांच बच्चों में त्वचा रोग, तीन में एनीमिया और सात में दंत रोग, एक छात्र में कान बहने की समस्या मिली। स्वास्थ्य टीम ने बच्चों को दवाएं दीं और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दिखाने की सलाह दी।
डाॅक्टर निकिता पांडेय ने बताया कि कमजोर इम्युनिटी के कारण बच्चे मौसमी बीमारियों और इन्फेक्शन के प्रति संवेदनशील होते हैं। उन्होंने पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक की सलाह लेकर समाधान करवाने की सलाह दी। टीम में आई टेक्नीशियन अरूण मिश्रा, शकुंतला स्टाफ नर्स भी शामिल रही।