रोसयाबाजार। पौली ब्लाक के ग्राम पंचायत अंजान और बगही में शुक्रवार ग्राम चौपाल लगी। चौपाल में इस समय मतदान पुनरीक्षण को लेकर जागरूकता दिखाई दी। इसके बाद पेंशन और सम्मान निधि, फैमिली आईडी, आवास, आयुष्मान कार्ड और शौचालय से संबंधित मामले आए।
एडीओ एजी दयाराम यादव ने लोगों की समस्या सुनी और उस समस्या का निस्तारण कराया। चौपाल में नामित अधिकारी के नहीं पहुंचे से लोगों को निराश लौटने पर मजबूर होना पड़ा, जिसके उन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता है।
एक तरफ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में सभी विभागों से लोगों को लगाया जाता है कि ग्राम पंचायत में ही सभी समस्या का समाधान हो सके।
चौपाल में ग्रामीणों को फेमिली आईडी कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर विशेष जोर दिया गया और यह भी कहा गया कि इस समय मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम ग्राम पंचायतों में चल रहा है समय से सुधार नहीं होगा तो मतदान से वंचित हो सकते हैं।
इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष मिश्रा, सतीश कुमार, ग्राम प्रधान मुकेश यादव, राजन प्रसाद, जितेंद्र यादव उदय सिंह, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, अर्चना यादव आदि मौजूद रह।े