फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोखा ने जलाया कपूर, छह बीघा फसल राख

Fri, 04 Apr 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बजरहा गांव में आग लगने से जली फसल:
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के बजरहा में शुक्रवार की दोपहर सोखा ने भूत भगाने के लिए कपूर जलाया। भूत भागा हो या नहीं लेकिन एक किसान का 6 बीघा गेहूं आग के चपेट में आकर राख बन गया। पीड़ित किसान ने सोखा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

बजरहा गांव निवासी किसान मनोरमा यादव पुत्री स्वर्गीय रामराज यादव का कहना है कि उनके खेत के बगल में गांव निवासी एक सोखा का मकान है। सोखा प्रतिदिन झाड़ फूंक करते हुए लोहबान कपूर जलाता चला आ रहा है। शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे सोखा रोजाना की भांति कपूर जलाया और तेज पछुआ हवा चली तो कपूर की आग छिटक कर गेहूं की फसल में चली गई। गेहूं धूं-धूं करके जलने लगा।
गांव के लोग जब तक दौड़कर आग को बुझाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। दमकल कर्मी और गांव वालों के अथक परिश्रम से आग पर काबू पाया जा सका। 6 बीघा गेहूं की फसल राख में तब्दील हो चुकी है। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें