फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोषक तत्वों की कमी पता करने के लिए मिट्टी के नमूने किए संग्रहीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक में खरीफ सीजन में किसानों के खेतों से मिट्टी के 400 नमूने संग्रहीत कर उनकी जांच कराई जाएगी, जिससे पता लगाया जा सके कि इसमें कौन से पोषक तत्वों की कमी है। जांच के बाद किसानों को निशुल्क मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए कर्मचारियों द्वारा मिट्टी के नमूने संग्रहीत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मिट्टी की सेहत जांचने के लिए हर साल मृदा परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने लाकर इसका परीक्षण कराया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वर्तमान में मिट्टी में कौन से पोषक तत्व की कमी है और उसकी भरपाई कैसे की जा सकती है। इस बार केंद्र सरकार द्वारा खरीफ में 400 नमूने एकत्रित करने का लक्ष्य है। सेमरियावां ब्लाॅक के चार गांव इसमें शामिल किए गए हैं। इसके लिए चार कर्मचारी लगाए गए हैं। प्रत्येक को 100 नमूने संग्रहीत करने हैं। इनमें बीटीएम संतोष मणि पांडेय, एटीएम शिव कुमार, प्राविधिक सहायक कृषि संजय प्रजापति, एटीएम अमन कुमार चौधरी शामिल हैं। ब्लाॅक के चार गांव चाईकला, थुरंडा, अहिरौली द्वितीय, इनायतपुर से कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्रित कर मृदा परीक्षण प्रयोगशाला को उपलब्ध कराएंगे। जहां इनकी जांच की जाएगी।
प्रयोगशाला में मिट्टी में पाए जाने वाले 12 पोषक तत्वों की जांच होगी। इसमें जीवांश, कार्बन, नाइट्रोजन, फाॅस्फोरस, पोटाश, सल्फर बोरान, जिंक, कॉपर, मैगजीन, आयरन से लेकर अन्य तत्व शामिल हैं। इनकी जांच के उपरांत किसानों को मुफ्त में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जाएंगे और इसमें अंकित किया जाएगा कि उनके खेत की मिट्टी में कौन सी तत्व की कमी है और उसकी भरपाई किस प्रकार की जा सकती है। सरकार से लक्ष्य प्राप्त होते ही टीमें नमूनों के एकत्रीकरण में जुट गई हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जो किसान निजी तौर पर अपने खेत की मिट्टी की जांच करना चाहते हैं वह अपने खेत के चारों ओर एवं बीच से मिट्टी के नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला में उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें